लीलसर | पुलिस थाना चौहटन में इसरोल निवासी चेतनराम सोनी ने मामला दर्ज करवाया कि वह उसके पुत्र के साथ लीलसर गांव से जा रहा था। इस दौरान पूनमाराम उर्फ पीसी पुत्र लक्ष्मणराम बेनीवाल सहित 7-8 लोगों ने रास्ता रोककर मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।