रखरखाव को लेकर आज बिजली बंद रहेगी
बाड़मेर | महावीर नगर जीएसएस से निकलने वाली बलदेव नगर व 33 व 11 केवी जीएसएस चौहटन चौराहा से निकलने वाली 11 केवी महाबार फीडर की बिजली सप्लाई सुबह 8 से 12 बजे तक रखरखाव कार्य को लेकर बंद रहेगी। इससे बलदेव नगर, बीएनसी चौराहा, महाबार रोड, सफेद आकड़ा, महाबार गांव आदि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।