शनि जयंती पर हुई रात्रि जागरण
चौहटन | शनिदेव मंदिर में शनि जयंती धूमधाम से मनाई गई तथा रात्रि को बाल कलाकार सुरेश लौहार के सानिध्य में जागरण का आयोजन किया गया।मन्दिर कमेटी के स्वरूप भार्गव ने बताया कि प्रातकालीन मुख्य शनि भगवान की प्रतिमा का पंचतत्व से अभिषेक,देव प्रतिमाओं का श्रृंगार ,पंडित प्रवीण दवे तथा अमित आचार्य के सानिध्य में यज्ञ एवं हवन किए गए।