गंगधार| समीपवर्ती मल्हारगंज में द्वारिकाधीश मंदिर परिसर में सोमवार से चल रही भागवत कथा का रविवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कथावाचक पंडित सुरेश शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य की अंतर आत्मा शुद्ध होती है। इससे वह ईश्वरीय कार्य के लिए अग्रसर होता है। सच्चे मन से प्रभुु की सेवा करने वाले का कल्याण होता है। उसके मन और घर मे ईश्वर का वास होता है। पूर्णाहुति के अवसर कथा में मल्हारगंज, चौमहला, चिश्तीपुरा, गंगधार, तलावली सहित कई जगहों से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया।