चौमहला: कथा में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुनाया, झूमे श्रद्धालु
चौमहला| सत्यनारायण मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में सोमवार को रुक्मिणी विवाह की झांकी सजाई गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रुक्मिणी विवाह शुरू होते ही कथास्थल पर उपस्थित महिलाओं ने मंगल गीत गाए। जमकर नृत्य किया। विवाह में सभी श्रद्घालुओं ने बढ़-चढ़कर कन्यादान दिया। कथावाचन करते नारायण आश्रम वृंदावन धाम बर्डियाखेड़ी के श्रीश्री 108 संत स्वासानन्द महाराज ने रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया।