विधिक शिविर में दी कानूनी जानकारी
चौमहला| ताल्लुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष मोहम्मद आजम के निर्देशानुसार बुधवार को कस्बे के हाट पशु मैदान में विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। शिविर मे पैनल एडवोकेट लियाकत अली, रामचंद्र सिंह झाला, पीएलवी समीर मोहम्मद गोपाल ने पॉलीथिन का उपयोग के दुष्परिणाम, बाल विवाह एवं जल संचय प्रबंधन और अन्य सामान्य कानून की जानकारी दी। साथ ही पंपलेट वितरित किए।