चौमहला| कोल्वी ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड चौमहला के संचालक मंडल के चुनाव में गुरुवार को आठ सदस्य निर्विरोध चुने गए। निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र जैन ने बताया कि कोल्वी ग्राम सेवा सहकारी समिति के संचालक मंडल के सदस्य लिए गुरुवार को आवेदन लिए गए। इसमें 9 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 8 आवेदन जांच में सही पाए गए एवं एक आवेदन अपूर्ण होने के कारण निरस्त किया गया। आठ सदस्य विनोद कुमार, पारसमल, संदीप कुमार, रामेश्वर, अशोक कुमार, नारायण लाल , रामनिवास एवं पुर सिंह को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। 29 को कोल्वी ग्राम सेवा सरकारी समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।