गंगधार. मल्हारगंज में कथा का वाचन करते पंडित सुरेश शात्री।
भास्कर न्यूज | गंगधार
गंगधार के समीपवर्ती मल्हारगंज गांव में द्वारिकाधीश मंदिर परिसर में सोमवार से चल रही संगीतमय श्रीमद भागवत कथा में गुरुवार को कृष्णा जन्म उत्सव मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं ने भाग लिया।
कथा का वाचन करते हुए अंगेठी बड़ौदा के पंडित सुरेश शास्त्री ने भगवान के जन्म पर विस्तार से प्रकाश डाला। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मनाया गया व जैसे ही भगवान का जन्म हुआ पूरा पांडाल जयकारों से गूंज उठा । इस पर पंडित सुरेश शास्त्री ने कहा कि प्रभू के आते ही मोह माया के सारे बंधन टूट जाते हैं और मनुष्य संसार रूपी कारागार से मुक्त हो जाता है। कथा के दौरान कृष्ण जन्म उत्सव में भजनों पर श्रद्धालु जमकर नांचे। इस अवसर पर भगवान को माखन मिश्री का भोग लगाया गया। कथा में मल्हारगंज, चौमहला, चिस्तीपुरा, गंगधार सहित कई जगहों से श्रद्धालु पहुंचे और कथा का आनंद उठाया।