पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • कोर्ट परिसर में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए बांधे परिंडे

कोर्ट परिसर में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए बांधे परिंडे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौमहला. अदालत परिसर में परिंडे बांधते हुए ।

चौमहला| अदालत परिसर में गुरूवार को न्यायाधीश मोहम्मद आजम खान ने पक्षियों के लिए परिंडे बांधे। इस अवसर पर न्यायधीश आजम ने कहा कि गर्मी के मौसम में समस्त व्यक्तियों को मुक पक्षियों के लिए परिंडे बांधने चाहिए।

इससे कि किसी भी मूक पक्षियों की अकाल मौत ना हो तथा इन पावन पुनीत कार्य में सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। साथ ही उपस्थित सभी व्यक्तियों को परिंडे में समय समय पर पानी देने के साथ-साथ एक-एक पौधा लगाने की शपथ भी दिलवाई गई। इस पुनीत कार्य में न्यायालय में रीडर अंसार खान, नरेंद्र बारेगामा, शिव प्रसाद, दीपक प्रजापति सचिव, विवेक डोगरा, शुभम सिंघल, भूपेश शर्मा व बार एसोसिएशन चौमहला के अध्यक्ष भेरूलाल राठौड़, मानसिंह परमार, रामचंद्र सिंह झाला, हरीश भंडारी, असगर अली, मोहन लाल जैन आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...