पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शादी समारोह में भाग लेने के बाद एक ही बाइक से लौट रहे थे युवक

शादी समारोह में भाग लेने के बाद एक ही बाइक से लौट रहे थे युवक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटखोरी-चौपारण मुख्य मार्ग पर शनिवार रात तकरीबन ग्यारह बजे गणपति फैमिली रेस्टोरेंट के सामने बाइक और अज्ञात ट्रक की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई,जबकि एक युवक को गंभीर रूप से चोटें आई हैं। इनमें चौपारण थाना क्षेत्र के ठूठी गांव निवासी सत्यानंद सिंह के 26 वर्षीय पुत्र मुकेश सिंह व इसी गांव के अंबिका सिंह के 19 वर्षीय पुत्र सूर्यदेव शनि उर्फ छोटू सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

वहीं इस गांव के सुरेश सिंह के 24 वर्षीय पुत्र छोटन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने इटखोरी पुलिस को इसकी सूचना फोन पर दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों को इटखोरी अस्पताल में भर्ती कराया।जहां चिकित्सकों ने सूर्य देव और मुकेश सिंह को मृत घोषित कर दिया,जबकि छोटन सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद गहन चिकित्सा के लिए उसे रांची रेफर कर दिया। यहां सूर्य देव के परिजनों ने रांची मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया है।जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छोटन की स्थिति काफी दयनीय है।

इधर इटखोरी पुलिस ने रविवार की सुबह मृतक सूर्यदेव व मुकेश के शव को चतरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर उनके गांव ठूठी गांव पहुंचाकर उनके परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया है।जानकारी के अनुसार ये तीनों युवक एक ही बाइक (जेएच 02 एए/ 2540) पर सवार होकर भद्रकाली मंदिर परिसर अपने परिजन के एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शादी समारोह में शरीक होने के बाद तीनों उसी तरह एक ही बाइक पर सवार होकर अपना घर ठूठी गांव जा रहे थे। इसी बीच उक्त स्थल पर विपरीत दिशा से आ रहा एक बेकाबू ट्रक उन्हें कुचलते हुए फरार हो गया। इसमें घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।जबकि छोटन सिंह को गंभीर अवस्था में प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया गया है।बाइक को मुकेश सिंह ड्राइव कर रहा था,जबकि सूर्यदेव और छोटन सिंह पीछे बैठे हुए थे।

घायल छोटन सिंह का इटखोरी अस्पताल में इलाज करते चिकित्सक। थाना में पड़ा दुर्घटनाग्रस्त बाइक।

लोगों में शोक व्याप्त, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इस तरह की हृदय विदारक घटना से स्थानीय लोगों में शोक व्याप्त है। वहीं उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। दुर्घटना इतनी जबरदस्त हुई है,कि उनके साथ उनके बाइक की भी धज्जियां उड़ गई हैं।थाना प्रभारी अशोक राम ने सूर्य देव व मुकेश सिंह की मौत के बाद थाना में यूडी का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अशोक राम ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त युवकों की पहचान रात में ही उनके मोबाइल फोन से पुलिस ने कर ली । रात में हीं उनके मोबाइल फोन में अंकित नंबर से उनके परिजनों को घटना की सूचना दी गई।इसके उनके परिजन इटखोरी आकर उनकी पहचान की।

खबरें और भी हैं...