पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चौपारण की आराध्या ने छत्तीसगढ़ में जीता बेस्ट स्किन अवार्ड का खिताब

चौपारण की आराध्या ने छत्तीसगढ़ में जीता बेस्ट स्किन अवार्ड का खिताब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौपारण | प्रखंड के चतरा मोड़ की रहने वाली लड़की आराध्या सिन्हा ने मिस छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में आयोजित बेस्ट स्किन अवार्ड मिला। आराध्या ने चौपारण ही नहीं पूरे झारखंड प्रदेश का मान बढ़ाया।

चौपारण चतरा मोड़ निवासी अनिल कुमार सिन्हा की 15 वर्षीय पुत्री आराध्या सिन्हा का प्रारंभिक पढ़ाई शुरू कर पांचवीं कक्षा तक मुनअम पब्लिक स्कूल महराजगंज में की। उसके बाद आराध्या के पिता अनिल जीवन यापन के लिए चौपारण से पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ चले गए। दूसरे प्रदेश में हर प्रकार की समस्याओं का सामना करते हुए अपना कारोबार शुरू कर बेटी आराध्या की पढ़ाई के लिए होली नर्सरी इंग्लिश मीडियम हायर सेकंडरी स्कूल बिलासपुर में नामांकन करवाया। वहां पर मिस छत्तीसगढ़ बेस्ट स्किन अवार्ड प्रतियोगिता में अव्वल स्थान हासिल की। अवार्ड जीतने पर भाजपा पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला, बीडीओ अमित कुमार श्रीवास्तव, थाना प्रभारी सुदामा कुमार, एसआई रंजन कुमार, युवा नेता अभिमन्यु प्रसाद भगत, भोला राणा, मुखिया बिनोद कुमार सिंह, प्रमोद नायक, मंडल अध्यक्ष राजेश सहाय, मुखिया नूतन सिन्हा, अरविंद कुमार सिन्हा, नवीन सिन्हा, अमर कुमार सिन्हा, संजय सिन्हा सहित कई लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दिया।

खबरें और भी हैं...