पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अक्टूबर में होगा उच्च विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों का सम्मेलन

अक्टूबर में होगा उच्च विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों का सम्मेलन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौपारण | कृष्ण वल्लभ उच्च विद्यालय चौपारण के पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं का वृहत सम्मेलन पुनर्मिलन-2018 आगामी अक्टूबर माह में आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय पूर्ववर्ती छात्रों की एक बैठक में लिया गया। बैठक में विशेष तौर पर उपस्थित बरही विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोज यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजन का प्रस्ताव स्वागत योग्य है और इसमें हम सभी का भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यालय के 86 बैच के छात्र रहे वरिष्ठ पत्रकार रांची प्रेस क्लब के महासचिव शंभु नाथ चौधरी ने कहा कि इस विद्यालय का इतिहास अत्यंत गौरवशाली है और यहां से पढ़कर निकले छात्रों ने देश -विदेश में विभिन्न कार्य क्षेत्रों में सफलता के कीर्तिमान स्थापित किया हैं। राजेश सहाय ने कहा कि यह पहला मौका होगा जब देश -विदेश में रह रहे पूर्ववर्ती छात्र-छात्रा अपने संस्मरण और अनुभव साझा करेंगे। बैठक में सत्यानंद केशरी, विनोद स्वर्णकार, राजदेव यादव, शशि शेखर, डी मुन्ना, विनोद सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

विधायक के साथ सम्मेलन की तैयारी को लिए मिलने पंहुचे महासचिव शंभुनाथ।

खबरें और भी हैं...