प्रखंड के ग्राम पंचायत चैथी में नव दिवसीय श्री श्री 108 श्री विश्व शांति शतचंडी रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ। नव युवक संघ द्वारा आयोजित महायज्ञ में श्रद्धालुओं कलशियों की अपार भीड़ के कारण कलश कम पड़ गया। जबकि यज्ञ कमेटी द्वारा 1151 कलश की व्यवस्था की थी।
यज्ञ मंडप से गाजे बाजे के साथ निकला कलश शोभायात्रा में चैथी के अलावा आसपास गांव से कन्याएं, युवतियां एवं महिलाओं सहित भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।कलश यात्रा में शामिल महिला श्रद्धालु यज्ञ मंडप से माथे पर कलश लेकर जलभरनी के लिए प्रस्थान की। विभिन्न मार्ग होते हुए महिलाएं चैथी के टाल में जलभरनी कर पुन: यज्ञ मंडप पहुंची। कलश यात्रा में शामिल पूर्व विधायक उमा शंकर अकेला यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से क्षेत्र में अमन चैन और शांति का संदेश आम लोगो तक जाता है। वही भाजपा नेत्री साबी देवी ने कलश शोभायात्रा में महिलाओं के साथ शामिल हुई। उन्होंने कहा कि महायज्ञ से मानव का तनमन पवित्र हो जाता है।
कलश यात्रा में भाजपा पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला, जेएमएम नेता बिनोद विश्वकर्मा, मुखिया बिनोद कुमार सिंह, रितेश सिंह, आदित्य चौरसिया, लालबहादुर साव, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सहाय, मुखिया अहिल्या सिंह, अर्जुन साव, सुधीर सिंह, सुबास सिंह, पिंटू सिंह, मुकेश सिंह, विक्की कुमार, यज्ञ के पुजारी महाबीर साव, उदय सिंह, संतोष साव, काशी साव, बिगन साव, रमन महतो सहित कई लोग शामिल थे। यज्ञ को कराने के लिए आचार्य ओम प्रकाश पांडेय, नरेश चंद्र पांडेय, सत्येंद्र पांडेय सहित कई योगाचार्य आये हुए है। जबकि यज्ञ के दौरान प्रत्येक दिन संध्या में प्रवचन के लिए राधा भक्ति भारती एवं केशव दास जी महाराज चैथी आये हुए है। जो अपने मुखारबिंद से प्रवचन करेंगे। साथ ही रामलीला मंडल द्वारा प्रत्येक रात्रि में रामलीला प्रस्तुत किया जाएगा।