पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आश्वासन पर टेंपो चलना हुआ शुरू

आश्वासन पर टेंपो चलना हुआ शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौपारण | प्रखंड के विभिन्न गांव के 250 टेंपो चालकों ने भिन्न-भिन्न समस्याओं को लेकर रविवार को परिचालन बंद रखा। टेंपो चालकों की समस्या के समाधान के लिए भाजपा पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने आगे बढ़कर निदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बरही और इटखोरी प्रखंड क्षेत्र में एजेंटों का मनमानी नहीं चलेगी। पूर्व विधायक ने एजेंटों को हर छोटी-बड़ी वाहनों को मिलाकर चलने-चलाने की बात कही।

ज्ञात हो कि प्रखंड में बढ़ती जा रही बेरोजगारी से निपटने के लिए कई युवक अपना और अपने परिवार का जीविकोपार्जन के लिए टेंपो का परिचालन करते है। टेंपो चलाने में हर दिन नए-नए समस्या आती रहती है। इसके अलावा बरही और इटखोरी प्रखंड क्षेत्र में टेंपो चालकों को एजेंटों द्वारा परेशान कर मनमानी तरीके से कमीशन लिया जाता है। साथ ही मोटर चालक संघ द्वारा सभी टेंपो चालकों से चंदा लेती है पर उनके समस्या आने पर किसी प्रकार की सहायता नहीं मिलता है। दूसरे प्रखंड के टेंपो चालक चौपारण क्षेत्र में सवारी लेकर आते जाते हैं।

मौके पर टेंपो चालक सुजीत राणा, सुरेश कुमार, दिलीप कुमार केशरी, संजीत कुमार, बिरजू चंद्रवंशी, पप्पू गिरी, अजीत प्रजापति, रामदेव रजक, गणेश साव, किशोर दास, संतोष गिरी, शहनवाज अहमद, मो. मुख्तार उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...