बसरिया पंचायत के डॉ. बसंत नारायण हाई स्कूल बसरिया के छात्रों ने स्वच्छता अभियान के तहत जागरूकता प्रभात फेरी मुखिया नरेश पासवान के अगुवाई में निकाली। छात्रों ने प्रभात फेरी में बैनर, पोस्टर में तरह-तरह के नारे लिखकर बसरिया शनिचर बाजार, बुध बाजार सहित टोला-मुहल्ला एवं गांव में घूमकर नारा लगा कर शौच मुक्त और स्वच्छ भारत निर्माण का हिस्सेदार बनने के लिए जागरूक किया।। छात्रों ने कहा कि काकी-काकी शर्म करो, खुले में शौच करना बंद करो। मुखिया नरेश ने कहा कि स्कूल विद्या की मंदिर है। जहां से बच्चे शिक्षा ग्रहण कर घर-परिवार से लेकर देश तक की रक्षा करने और स्वच्छ रखने की सिख लेते है। विद्यालय के आसपास शौच करना और गंदगी फैलाना बहुत ही अशोभनीय कार्य है। मौके पर नागेंद्र सिंह, नवीन सिंह, पिंटू सोनी, देवेंद्र राणा, महेंद्र राणा, सहित शिक्षक-शिक्षिका, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।