बाइक की डिक्की से उचक्के ले भागे 50 हजार
इटखोरी में इन दिनों चोरी व छिनतई की घटना आम हो गई है। मंगलवार को भी इन उचक्कों ने एलआईसी के अभिकर्ता नगवां निवासी परमेश्वर दांगी के नजर के सामने से 50 हजार रुपए बाइक की डिक्की तोड़कर ले भागे। हालांकि परमेश्वर दांगी ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया लेकिन भाग निकले। परमेश्वर ने बताया कि मंगलवार को दोपहर में इटखोरी एसबीआई शाखा से निकासी कर वे वह रुपए अपनी बाइक की डिक्की में रखकर चौपारण रोड स्थित शिवकरण पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने पहुंचे। यहां वे अपनी बाइक को खड़ा कर कुछ दूरी पर पेट्रोल पंप के मालिक से बातचीत कर रहे थे। इसी बीच कुछ आवाज आई और जब वे पलट कर देखे तो उनकी बाइक की डिक्की खुली हुई थी। जहां एक युवक उनकी डिक्की से रुपए निकाल रहा था। यह नजारा देख वह उस उचक्के के पीछे दौड़े। मगर उस चोर का एक साथी बगल में ही पल्सर स्टार्ट किए हुए था। वह रुपये लेकर भागते उस पल्सर में बैठकर इटखोरी की ओर रफूचक्कर हो गया।भागने के क्रम में उस चोर का परमेश्वर दांगी को चप्पल ही हांथ लगा। परमेश्वर दांगी ने बताया कि जिस पल्सर पर वे चोर उच्चके सवार थे,उसका बाइक संख्या बीआर 02 ई है। इस संबंध में परमेश्वर दांगी ने इटखोरी थाने में इस घटना से संबंधित लिखित शिकायत की है।पुलिस पुरे मामले की छानबीन में जुट गई है।