पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समारोह आयोजित कर स्कूली बच्चों के बीच पुस्तक वितरण

समारोह आयोजित कर स्कूली बच्चों के बीच पुस्तक वितरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चोरदाहा पंचायत के दनुआ उत्क्रमित उच्च विद्यालय को प्लस 2 में पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन प्राचार्य रतन कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को किया गया। मुख्य अतिथि चोरदाहा मुखिया ललिता देवी, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष सुखदेव पासवान, उपमुखिया राजकुमार यादव ने बच्चों के बीच पुस्तक देते हुए कहा कि सरकार ने ग्रामीण एवं उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र के स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के भरपूर प्रयास में लगी हुई है। इसके लिए नि:शुल्क शिक्षा, पोशाक, स्कूल कीट, आने जाने के लिए साइकिल, छात्रवृति सहित कई सुविधाओं को मुहैया करवा रही है। इसका पूर्णता लाभ उठाकर स्कूल, गांव, प्रखंड और देश का नाम रौशन करें। वही प्राचार्य वर्मा ने कहा कि अति पिछड़ा गांव दनुआ में आजादी के 15 वर्ष बाद लोयर प्राइमरी स्कूल की स्थापना 1962 में की गई थी। ग्रामीणों के प्रयास से 1972 में स्कूल को प्राइमरी, 1988 में मध्य एवं अक्टूबर 2006 में उच्च विद्यालय बन गया। जबकि 2017 में प्लस 2 की मान्यता मिल जाने से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बना लिया है। संचालन सहायक शिक्षक दीपेंद्र कुमार दास ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेश यादव, उपेंद्र यादव, विश्वजीत कुशवाहा, दीपेंद्र दास, नीतीश कुमार, बासुदेव प्रसाद केशरी ने सराहनीय भूमिका निभाया। मौके पर महेंद्र पासवान, हरेन्द्र यादव, मनोज यादव, छोटू यादव, धर्मेंद्र कुमार, रंजन यादव, संगम, रानी, अंशु, प्रीति सहित कई लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...