पंचायत आदर्श गांव करमा में शुक्रवार को नव निर्मित पीएचसी भवन का उद्घाटन बरही विधायक मनोज कुमार यादव, प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डाॅ. योगेंद्र सिंह एवं मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव ने संयुक्त रूप से किया।
विधायक ने उद्घाटन मंच से ही 14 महिला मंडल ग्रुप के महिलाओं के बीच 32 कृषि उपकरण पावरटीलर, 21 महिला मंडल ग्रुप के महिलाओं को उन्नत किस्म के मिर्ची का बीज का वितरण किया गया। वहीं पीएम ग्रामीण उज्ज्वला योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे 192 बीपीएल परिवारों के बीच गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक यादव ने कहा कि यह अस्पताल ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर प्राथमिक इलाज के लिए बरदान साबित होगा।
उन्होंने कहा कि आजीविका से जुड़कर महिलाएं आगे बढ़ रही है। डॉ. योगेंद्र सिंह ने कहा कि पीएचसी करमा में सप्ताह में सके दिन बुधवार को सरकारी चिकित्सक बैठेंगे। जबकि दो एएनएम 24 घंटे स्वास्थ्य केंद्र में सेवा देगी। संचालन सीसी दिनेश कुमार राणा ने किया। मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, मुखिया पप्पू कुमार, बिनोद कुमार सिंह, सुखदेव पासवान, नरेश पासवान, राजकुमार यादव, भुनेश्वर यादव उर्फ पहलवान जी, बिराज रविदास, सुधीर सिंह, रेवाली पासवान, प्रखंड समन्वयक रंजय कुमार गुप्ता, मुखिया पप्पू रजक, राखी सिंह, गुडिय़ा कुशवाहा, नर्मदा पांडेय, ब्रजकिशोर ठाकुर, रेशमा देवी, बॉबी देवी, प्रदीप चंद्रवंशी, प्रमोद सिंह, सुभाष ठाकुर, दिनेश कुमार, बीरेंद्र रजक, विजय भुइयां सहित कई लोग उपस्थित थे।
महिलाओं को कृषि उपकरण, बीज और गैस कनेक्शन का वितरण