चौपारण प्रखंड के समाजसेवी सह चिकित्सक डॉ. रामानुज ने प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेज कर जांच करने की मांग किया है।
डॉ. रामानुज ने ज्ञापन में लिखा है कि प्रधानमंत्री का सबसे बड़ा कल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में गरीब एवं असहाय बीपीएल परिवारों से अवैध रूप से प्रति गैस कनेक्शन 300 से 500 रुपये की वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा है कि बरही अनुमंडल के बरही प्रखंड में 5482, चौपारण में 8495 एवं पदमा में 3934 मिलाकर 17911 बीपीएल परिवार को पीएम उज्जवला गैस कनेक्शन देना है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री से मांग किया है कि हर लाभुकों के घर जाकर भौतिक परीक्षण कर अवैध वसूली की जानकारी लिया जाय। 2011 के बीपीएल धारियों का नाम वैध है या गलत तरीके से बीपीएल सूची के श्रेणी डाला गया है, इसकी जांच किया जाय।
जांच के उपरांत बीपीएल परिवारों से रुपया वसूल किया गया है, तो उक्त एजेंसी पर करवाई करते हुए उसका एजेंसी रद कर दिया जाय। डॉ रामानुज ने कहा कि बरही अनुमंडल में सरकार द्वारा कई प्रकार के कल्याणकारी योजना चलाया जा रहा है। जिसमें अधिकतर योजनाओं में कमीशन खोरी के कारण गुणवत्ता को नजर अंदाज किया जा रहा है। जिसकी समुचित जांच की जाए।