कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया प्रखंड से जोड़ने के लिए पीडब्लूडी विभाग ने करोड़ों रुपये की लागत से कालीकरण पथ का निर्माण कार्य शुरू किया गया। जिसमें जीटी रोड केंदुआ मोड़ से महतो अहरा तक 35 किमी का प्राक्कलित राशि 85 करोड़ रुपये है। संवेदक द्वारा किया जा रहा कार्यों को विरोध करते हुए मुखिया संघ के अध्यक्ष राजदेव यादव ने कहा कि कालीकरण पथ एवं पुल-पुलिया निर्माण की गुणवत्ता की उच्च स्तरीय जांच किया जाय।
उन्होंने करमा उपस्वास्थ्य केंद्र के पास बन रहे पुल के निर्माण में जंगल का घटिया पत्थर एवं सीमेंट की मात्रा में कटौती किया गया है। उन्होंने राज्य एवं केंद्र सरकार से मांग किया है कि संवेदक द्वारा बनाया जा रहा केंदुआ मोड़ चौपारण से महतो अहरा कोडरमा तक कालीकरण पथ और दर्जन भर पुल-पुलिया के जांच किया जाय। उन्होंने कहा कि एक तरफ से सड़क का निर्माण किया जा रहा है वहीं दूसरे तरफ से कई जगहों पर दरार और सड़क उखाड़ता जा रहा है।
जिससे प्रखंड के करमा, पडरिया, इगुनिया, बनउ, बरहमोरिया, केदली, अमझर, गुरुबारा, बसरिया, पडरिया, बेलाही, प्रतापुर, दर्जीचक, रामपुर, कांटी, पेटुला, बृंदा, रैंबो करमा, नावाडीह, नवादा सहित दर्जनों गांव के ग्रामीणों का वर्षों का देखा गया सपना को संवेदक के घटिया निर्माण से टूटता कर बिखरता नजर आ रहा है। कालीकरण पथ और पुल निर्माण का जांच का मांग करने वालों में मुखिया संघ अध्यक्ष के साथ मुखिया नरेश पासवान, भुनेश्वर यादव उर्फ पहलवान जी, मोहन साव, पप्पू कुमार, महिला मुखिया सरोज देवी, वीणा रजक, माधुरी देवी, संतोष भुइयां सहित ग्रामीण शामिल है।