चौपारण | चय परगना नवयुवक राणा विश्वकर्मा सेवा समिति ने गूगल प्ले स्टोर में समाज के विकास के लिए एप्स का निर्माण किया है। जिसके लिए आरवीएसएस इंडिया में जाकर रजिस्ट्रेशन कर सदस्यता ग्रहण करना पड़ता है। इस एप्स की जानकारी चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड के फुटबॉल मैदान में नव युवक विश्वकर्मा सेवा समिति झारखंड के अध्यक्ष बिनोद कुमार शर्मा ने बैठक के दौरान सार्वजनिक किया गया। उन्होंने बताया कि एप्स के निर्माण का उद्देश्य समाज के चहुमुंखी विकास करना है। इसके साथ ही एप्स के माध्यम से समिति का सदस्य बनकर समाज का भव्य शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा मंदिर पांडेयबारा आरा पगार का विकास करना है। बैठक में 3 जून को पदमा प्रखंड के पदाधिकारियों का चुनाव करने की तिथि तय की गई। मौके पर उपाध्यक्ष रामभरोस राणा, कामदेव राणा, इटखोरी प्रखंड अध्यक्ष मोहन राणा, मयूरहंड प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार राणा, अशोक राणा, बचू राणा, शंकर राणा, मनोज राणा, संतोष राणा, मुकेश राणा, पिंटू राणा, रवींद्र राणा, निरंजन राणा, अभिमन्यु राणा सहित कई लोग उपस्थित थे।