पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चौपारण | चौपारण प्रखंड के बसरिया पंचायत के बरवाडीह में

चौपारण | चौपारण प्रखंड के बसरिया पंचायत के बरवाडीह में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौपारण | चौपारण प्रखंड के बसरिया पंचायत के बरवाडीह में सात दिवसीय श्री श्री 1008 महारुद्र श्री महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ बुधवार शुरू हो गया। कन्या, युवती एवं महिलाओं को यज्ञाचार्य, यज्ञकर्ता, बरही विधायक मनोज कुमार यादव, भाजपा नेत्री साबी देवी, तिरंगा यात्रा के सूत्रधार सुधांशु सुमन, मंडल अध्यक्ष राजेश सहाय, मुखिया प्रतिनिधि सह लोकगीत गायक मंटू सिंह, मुखिया नरेश पासवान, भाजपा महामंत्री राजेश गुप्ता, बरही मुखिया छोटन ठाकुर, हेमंत सिन्हा, आदित्य चौरसिया, पूर्व पारा शिक्षक संघ अध्यक्ष सुधीर कौशल, संजय सिन्हा, लालेश साहू, रंजीत सिंह सहित श्रद्धालुओं ने कलश देकर संकल्पित जल लाने के लिए रवाना किया। कलश यात्रा में बरवाडीह, बसरिया, बेलाही, हथिया, अमझर, जागोडीह, गुरुबारा सहित दर्जन भर के गांव के श्रद्धालु महिला, पुरुष, जनप्रतिनिधि, समाजसेवियों ने महारुद्र महायज्ञ को सफल बनाने की शुरुआत कलश यात्रा में भाग लेकर किया।

खबरें और भी हैं...