बिरसा हाई स्कूल के छात्रों ने निकाली प्रभात फेरी
चौपारण | बरही सीमा के बराकर नदी के किनारे बसा बच्छई पंचायत के बिरसा हाई स्कूल डुमरी के छात्रों ने स्वच्छता अभियान के तहत बुधवार को जागरूकता प्रभात फेरी मुखिया कुंती देवी की अगुवाई में निकाली गई। छात्रों ने प्रभात फेरी में बैनर, पोस्टर में तरह-तरह के नारे लिखकर डुमरी, चक, मलिकाना, चक मुस्लिम टोला सहित अन्य गांव में घूमकर नारा लगाया। छात्रों ने कहा कि काकी-काकी शर्म करो, खुले में शौच करना बंद करो। मुखिया कुंती से छात्रों ने शिकायत की कि चहारदीवारी नहीं रहने के कारण स्कूल बंद होने के बाद स्कूल परिसर में छुप कर शौच कर देते हैं। इससे काफी परेशानी होती है। मुखिया ने कहा कि स्कूल विद्या का मंदिर है।