पुलिस थाने में जवानों के रहने के लिए 50 लाख रु. से बनेंगे क्वार्टर
रतननगर | थाना परिसर में स्टाफ व जनसहयोग से 50 लाख रुपए की लागत से जवानों के रहने के लिए बनने वाले रेजिडेंस भवन निर्माण को लेकर बुधवार सुबह आधारशिला रखी गई। एसपी राहुल बारहट व पालिकाध्यक्ष हीना बानो ने भूमि का शिलान्यास किया। इससे पूर्व पं. ललित सहल ने एसएचओ पुष्पेंद्रसिंह से सप|ीक भूमि पूजन करवाया। इस मौके पर डीएसपी हुकुमसिंह, एससी/एसटी सेल के डीएसपी देवेंद्रसिंह, दूधवाखारा एसएचओ सुभाषचंद्र, चूरू महिला थाना एसएचओ राजकुमार राजौरा, सीआई ईश्ववरान्द, विजयपाल सिंह, मेजर गिरधारीसिंह स्वामी आदि उपस्थित थे। कस्बे के भामाशाह राजेंद्र हिरावत, राजेंद्र धरेंद्रा, वासुदेव शर्मा, अशोक झिकनाड़िया, महेश सैनी, नानूशाह व सत्यनारायण ने जन सहयोग राशि की घोषणा की।
रहने के साथ मिलेगी इंडोर गेम की सुविधा
थाना परिसर में बनने वाले भवन में पहली मंजिल पर 10 कमरे बनाए जाएंगे। नीचे 10 कमरों के साथ बीच में एक बड़ा हॉल बनाया जाएगा, जिसमें जवानों को इंडोर गेम की सुविधा मिलेगी। प्रत्येक कमरे में दो जवानों के रहने के लिए ग्रेनाइट के दो बेड व सोफा लगाया जाएगा। कमरों व हाॅल में एसी भी लगाए जाएंगे।