शेखावाटी के संस्थापक महाराव शेखाजी की 530वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया
शेखावाटी के संस्थापक महाराव शेखाजी की 530वीं पुण्यतिथि शेखाजी संस्थान के तत्वावधान में डॉ. अमरसिंह शेखावत की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम शेखावत कॉलोनी में स्थित करणीमाता मंदिर सभागार में हुआ। समारोह अध्यक्ष डॉ. शेखावत ने कहा कि शेखाजी नारी रक्षक एवं गौरक्षा के पोषक तथा हिन्दू-मुस्लिम एकता के प्रतीक थे।
मुख्य अतिथि चूरू मेडिकल कॉलेज के एसोसियेट प्रोफेसर (सर्जरी) डॉ. शंकरसिंह गौड़ ने शेखाजी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए सतत एवं सक्रिय बनाये रखने की सलाह दी। विशिष्ट अतिथि डॉ. भंवरसिंह सामौर ने राव शेखाजी एवं राजपूत शासकों के इतिहास एवं जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट इंद्रसिंह, नंदलालसिंह, पृथ्वीसिंह राठौड़ तथा राजपालसिंह टांई ने विचार रखे। प्रारंभ में अतिथियों ने महाराव शेखाजी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। विक्रम सिंह झांझणी ने जीवनी पर प्रकाश डाला। रामसिंह बीका ने वीर रस की कविता प्रस्तुत की। कप्तान मदनसिंह ने आभार जताया। संचालन प्रेमसिंह इंदा ने किया। ज्ञानसिंह, रतनसिंह, गुलाबसिंह, उत्तमसिंह, मदनसिंह, विजेंद्रसिंह थैलासर, केसरी सिंह, नरपालसिंह, कृपालसिंह, हरिसिंह अजाड़ी, जयसिंह, प्रतापसिंह जोड़ी, रविंद्रसिंह आदि ने श्रद्धांजलि दी।
चूरू. महाराव शेखाजी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित करते लोग।