रक्तदान किया, यज्ञ में आहुतियां दीं, 22 को निकालेंगे शोभायात्रा
परशुराम जयंती पर जिलेभर में धार्मिक कार्यक्रम हुए। जिला मुख्यालय पर हवन और रक्तदान हुआ। प्रतिभानगर स्थित श्याम मंदिर में सुबह 8.30 बजे भगवान परशुराम के चित्र के आगे पुजारी संतोष बुढाढ़रा, पूर्व सभापति रमाकांत ओझा, फतेहचंद सोती, सभापति विजय शर्मा, मंगतूराम चोटिया, गोपीराम आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पं. रतनलाल जोशी व चांदरतन महर्षि ने यजमान श्रीराम पीपलवा ने सप|ीक यज्ञ में आहुतियां दी। इस मौके पर कैलाश नवहाल, ओमप्रकाश सारस्वत, गोपीराम हारित, विमल जोशी, अभिषेक चोटिया, महेश गौड़, परमेश्वरलाल तिवाड़ी, पार्षद यादवेंद्र वशिष्ठ, सुरेश सारस्वत, मनीष पीपलवा, राकेश शर्मा, मनोज जोशी, राधेश्याम चोटिया, महावीर जोशी, अरूण लढ़ानिया, सोनू ओझा, गोपाल व्यास, सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र जोशी, मुकेश झिकनाड़िया, अनिल रूंथला, बजरंग महनसरिया, हनुमान गौड़, राजेंद्र चौबे, मंगतूराम बागड़ा सहित विप्र समाज के लोगों ने भाग लिया। भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर आरती की गई।
इधर, परशुराम जयंती पर डीबी अस्पताल में रक्तदान किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विप्र बंधुओं ने भाग लिया। राकेश शर्मा, कार्तिक शर्मा, पंकज पारीक, अंजनी शर्मा ने बताया कि रक्तदान सबसे बड़ा दान होता है। इस दौरान समाज के युवाओं को प्रेरित किया गया तथा अस्पताल में फल वितरण किया गया, जिसमें सत्यप्रकाश, राजवीर आदि ने मरीजों को फल वितरित किए गए।
22 को शोभायात्रा, घर-घर बांटेंगे पीले चावल : अक्षय तृतीया पर परशुराम नगर स्थित पैलेस में सर्व ब्राह्मण समाज की ओर पूजा की गई तथा 22 अप्रैल को निकालने जाने वाली परशुराम शोभायात्रा के आमंत्रण देने के लिए गणेशजी महाराज के साक्ष्य में पीले चावल तैयार कर परशुराम भवन समिति के अध्यक्ष चंदनमल सारस्वत व सभापति विजय शर्मा ने आयोजन समिति के अंजनी शर्मा व मनोज योगाचार्य को सुपुर्द किए। इससे पहले हुई आयाेजन समिति की बैठक में योगेश गौड़, नरेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, महेश शर्मा, राजकुमार सारस्वत, कुंदनमल महर्षि, विश्वनाथ शर्मा व राधेश्याम चोटिया आदि ने विचार व्यक्त किए। शोभायात्रा के प्रवक्ता सुरेश मिश्रा ने बताया कि 19 व 20 अप्रैल को शोभायात्रा के लिए समाज के लोग जनसंपर्क करेंगे। बैठक में अशोक शर्मा, पंकज शर्मा, विजेंद्र दाधीच, दिनेश शर्मा, विजय, सुशील लाटा, नोरतन शर्मा, सुरेंद्र दाधीच आदि मौजूद थे।
भालेरी. गांव भालेरी में बुधवार को परशुराम जयंती मनाई गई। अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष गिरधारी शर्मा ने की। मुख्य अतिथि राकेश शर्मा, विशिष्ट अतिथि रमेश शर्मा,नरेंद्र शर्मा आदि थे। कांस्टेबल राधेश्याम शर्मा थे। मुख्य अतिथि रमेश शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला। केशरीचंद शर्मा,गजानंद शर्मा, सुनील शर्मा, मनोज शर्मा, ब्रह्मानंद शर्मा, ग्यानीराम शर्मा सहित सर्व ब्राह्मण समाज के बंधु उपस्थित थे।
परशुराम जयंती पर जिले में धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम हुए, परशुराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया
चूरू. परशुराम जयंती पर डीबी अस्पताल में रक्तदान करते विप्रबंधु।
रतनगढ़ के गौड़ ब्राह्मण सेवा समिति भवन में मनाई परशुराम जयंती
रतनगढ़. गौड़ ब्राह्मण सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार को पंडितपुर स्थित श्रीपरशुराम अतिथि भवन में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। इस मौके पर पंडित विष्णुदत्त शास्त्री ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके आदर्श को जीवन में उतारने पर बल दिया। समिति के अध्यक्ष अंबिकाप्रसाद हारित ने भगवान परशुराम के जीवन से चार प्रेरणा लेने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण जाति अन्य जातियों के लिए आदर्श है, क्योंकि यह समाज व देश को नई दिशा देने का मादा रखती है। इस दौरान तरुण चाक लान, सुधाकर शास्त्री, निलेश इंदौरिया ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भगवान परशुराम के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस मौके पर लीलाधर शर्मा, मनोज चौमाल, भानुप्रकाश इंदौरिया, महेश सांखोलिया, मनोज पारीक सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सांकृत्य ने किया।
सरदारशहर. खांडल विप्र परिषद की ओर से श्याम मंदिर भवन में बुधवार को परशुराम जयंती मनाई गई। इस दौरान भगवान परशुराम की पूजा कर आरती की गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य प्रभाकर जोशी व रामप्रताप सेवदा ने कहा कि भगवान परशुराम एक आदर्श है, उन्होंने सभी समाजों को सही मार्ग पर दिशा-निर्देश दिया। आज के युवाओं को उनके आदर्शों अपनाकर सत्य मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर दीनदयाल बोचीवाल, गंगाधर डीडवानिया, सुमेरमल डीडवानिया, राधेश्याम, राजकुमार बुढाढ़रा, मुरलीधर बोचीवाल, ओमप्रकाश, सुरेशचंद्र रूंथला, महावीर जोशी, नेमचंद जोशी, पं. बनवारीलाल, मुरारीलाल मंगलहारा, रामावतार नोहाल, कमलाप्रसाद जोशी, मोहनलाल सेवदा, पवनकुमार चोटिया, भवानीशंकर बुढाढ़रा, रामनिवास नोहाल, महेश बुढाढ़रा ने पुष्प अर्पित कर प्रसाद वितरण किया गया।
सरदारशहर. श्याम मंदिर में स्थित खाण्डल भवन में परशुराम जयंती मनाते विप्रजन।
चूरू. प्रतिभानगर स्थित श्याम मंदिर में हुए यज्ञ में आहुतियां देते विप्रबंधु।
सुजानगढ़ के श्याम मंदिर में मनाई जयंती शोभायात्रा को लेकर जिम्मेदारी सौंपी
सुजानगढ़. स्टेशन रोड स्थित खांडल भवन में बुधवार को भगवान श्रीपरशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान भगवान परशुराम की पूजा की गई। सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से कार्यक्रम में सभी लोगों ने मिलकर भगवान की पूजा कर आरती की। इस अवसर पर श्रीनिवास चोटिया, भगवतीप्रसाद नवहाल, मनोहरलाल बागड़ा, वैद्य भंवरलाल काछवाल, यशोदा माटोलिया, शंकरलाल पारीक, मूलचंद तिवाड़ी, अशोक गौड़, परमानंद मिश्रा, अनूप झिकनाडिय़ा, विनय माटोलिया, मुकुल मिश्रा, श्यामसुंदर जोशी, नागेश कौशिक, मधुसूदन माटोलिया, शंकरलाल गोवला, कमलेश चोटिया, ओमप्रकाश बोहरा, भंवरलाल बागड़ा, पुरुषोत्तम मिश्रा, नेमीचंद रिणवां, राजेश चोटिया, दुर्गादत बोचीवाल, पूनमचंद काछवाल, गोपाल पारीक, महावीर गिलाण, अशोक माटोलिया, पवन पारीक, विमल गौड़, शंकरलाल लाटा, पवन गौड़, संदीप सारस्वत सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित थे। समिति के मुकुल मिश्रा व विनय माटोलिया ने बताया कि 22 अप्रैल को इसी कार्यक्रम में भगवान परशुराम जी का रथ, बैंड बाजे, डीजे साउंड व विभिन्न झांकियां शोभायात्रा वाहन रैली की भव्यता बढ़ाने के लिए टीमें गठित की गई है। शोभायात्रा के रास्ते में पुष्पवर्षा, स्वागतद्वार एवं जलपान की व्यवस्था भी तैयारियां भी की जा रही है।