पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • गांवों में स्वच्छता सहित उल्लेखनीय काम करने पर चूरू जिला परिषद को प्रदेश में दूसरा स्थान, 15 लाख रु. मिले

गांवों में स्वच्छता सहित उल्लेखनीय काम करने पर चूरू जिला परिषद को प्रदेश में दूसरा स्थान, 15 लाख रु. मिले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता सहित विकास के उल्लेखनीय काम करने पर चूरू, सीकर व उदयपुर जिला परिषद को सम्मानित किया गया। जिला परिषद सीकर को 25 लाख का पुरस्कार मिला। इसके अतिरिक्त चूरू जिला परिषद को 15 लाख एवं जिला परिषद उदयपुर को 10 लाख रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार प्रदेश के सात जिलों की 21 पंचायत समितियों तथा 33 जिलों की 99 ग्राम पंचायतों को चेक देकर सम्मानित किया गया। स्वच्छ भारत अभियान में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 53 व्यक्तियों को भी इस अवसर पर स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। ये कार्यक्रम जयपुर के रविंद्र मंच सभागार में हुआ। कार्यक्रम के तहत बुधवार को ग्राम स्वराज के तहत स्वच्छ भारत दिवस पर राज्यस्तरीय उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। समारोह के मुख्यअतिथि पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र राठौड़ थे। पुरस्कार समारोह की अध्यक्षता करते हुए मंत्री प्रभुलाल सैनी ने की। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुदर्शन सेठी, स्वच्छ भारत अभियान निदेशक आरुषि मलिक सहित विभिन्न जिलों से आये जिला प्रमुख, प्रधान सरपंच आदि उपस्थित थे। संचालन पंचायतीराज विभाग के सहायक प्रशासनिक अधिकारी बीडी कृपलानी ने किया।

चूरू. स्वच्छता के लिए पुरस्कार लेते जिला प्रमुख।

रणधीसर सरपंच को मिला स्वच्छता चैंपियन पुरस्कार

छापर | स्वच्छ भारत पर्व पर रणधीसर ग्राम पंचायत के सरपंच भवानीसिंह को बुधवार को राज्य स्तरीय स्वच्छता चैम्पियन पुरस्कार मिला। जयपुर के रविंद्र रंगमंच में हुए सम्मान समारोह में रणधीसर सरपंच को स्वच्छता व स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया। रणधीसर सरपंच को ग्रामीण विकास व पंचायतीराज विभाग मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़, कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, पंचायतीराज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुदर्शन सेठी, एसबीएम की मिशन निदेशक डॉ. आरुषि मलिक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

छापर. पुरस्कार प्राप्त करते सरपंच भवानीसिंह।

बीदासर. दूंकर के ग्रामसेवक व सरपंच को सम्मानित करते मंत्री राठौड़।

दूंकर ग्राम पंचायत राज्य स्तर पर सम्मानित

बीदासर | प्रदेश में वर्ष 2016-17 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतीराज संस्थाओं 99 ग्राम पंचायतों का उत्कृष्ट कार्य करने पर जयपुर के रविंद्र रंग मंच में राज्य कृषि प्रबंधन संस्था की ओर से सम्मान समारोह हुआ। समारोह में बीदासर तहसील की दूंकर ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी दूलाराम भामूं व सरपंच गीता देवी को पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र राठौड़, कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने एक लाख रुपए का चैक व प्रतीक चिन्ह देकर राज्य स्तरीय पर सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...