कालोया व भाटी बने सैन समाज के उपाध्यक्ष
चूरू | रतननगर स्थित सैन समाज (सैन मंदिर) के अध्यक्ष राजकुमार कालोया ने सैन समाज की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। कार्यकारिणी में गणेश कालोया व डॉ. भंवरलाल भाटी उपाध्यक्ष, नारायण प्रसाद टोकसिया मंत्री, तेजाराम चायल सचिव, रामस्वरूप कालोया व सांवरमल भाटी कोषाध्यक्ष, रतनलाल दिनोदिया संगठन मंत्री, मुकेश कुमार व भानाराम को भंडार पालक के अलावा 7 को सदस्य मनोनीत किया गया है।