पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकाल दिया संकल्प दिवस का न्यौता

युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकाल दिया संकल्प दिवस का न्यौता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू | पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र राठौड़ के 21 अप्रैल को जन्मदिन पर संकल्प सभा के आयोजन को लेकर जिला भाजपा की ओर तैयारियां चल रही है। बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा ने इंद्रमणी पार्क से लेकर संकल्प सभा स्थल तक बाइक रैली निकाली। इसी क्रम में वार्ड 28 से अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर वार्ड के कार्यकर्ता पीले चावल बांटकर न्यौता देंगे। बुधवार को बाबोसा अतिथि गृह में उपसभापति अनवर थीम, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष धनराज सैनी के आतिथ्य में हुई बैठक में पीले चावल बांटने का निर्णय लिया। बैठक में बाबूलाल शर्मा, वैद्य श्यामलाल शर्मा, मूलाराम राठी, मंगलाराम प्रजापत, भास्कर शर्मा, अमजद तुगलक, रियासत खां, सलीम खिलजी, अरूण शर्मा, महेश प्रजापत, प्रमोद प्रजापत, विनोद राठी आदि मौजूद थे। भाजपा मीडिया प्रभारी सुमन कुमार पारीक ने आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...