पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • कार सफारी की भिड़त में चूरू के दो युवकों की मौत

कार-सफारी की भिड़त में चूरू के दो युवकों की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | चूरू/बीकानेर

बीकानेर में जयपुर रोड पर वैष्णोधाम के पास के पास कार और टाटा सफारी गाड़ी की भिड़ंत में चूरू के दो लोगों की मौत हो गई। कार में सवार दो लोग घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर है। व्यास कॉलोनी पुलिस थाने के एएसआई पर्बतसिंह ने बताया कि कार में सवार चार लोग चूरू से बीकानेर में वंडर सीमेंट की मीटिंग में आ रहे थे। मंगलवार को दिन में करीब 11.30 बजे जयपुर रोड पर वैष्णोधाम के पास कार और टाटा सफारी गाड़ी में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और कार में सवार मोती का बास हाल वार्ड एक चूरू निवासी 42 वर्षीय ओमप्रकाश शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। घायल वार्ड एक गायत्री नगर चूरू निवासी मेघराज सैनी (27), बुद्घराम शर्मा और ओमप्रकाश पारीक को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान मेघराज ने भी दम तोड़ दिया। घायलों में से ओमप्रकाश पारीक की हालत गंभीर बनी हुई है।

मेघराज सैनी

खबरें और भी हैं...