अश्लील फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर विवाहिता से दुष्कर्म
चूरू | आसलू की एक 23 वर्षीय विवाहिता के साथ उसकी अश्लील फोटो को सार्वजनिक कर दुष्कर्म किए जाने को लेकर रिश्ते में ही एक जने के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार आसलू की महिला ने रिपोर्ट दी कि उसके पति की बुआ की लड़की का राजपुरा में ससुराल है। आठ महीने पूर्व बुआ की लड़की के जेठ के लड़के ने उससे बातचीत करनी चाही। उसके मना करने पर आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो होने का हवाला दिया।
इसके बाद आरोपी उससे बात करने लगा। उसकी अश्लील फोटो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर आरोपी अलग अलग समय में उससे एक लाख 35 हजार रुपए ले लिए। 12 अप्रैल की रात आरोपी ने उससे फोन कर कहा कि तुम बाहर गली में आ जाआे, नहीं तो उसकी फोटो को सार्वजनिक कर देगा। वह गली में आया, तो आरोपी ने उसे गाड़ी में डाल लिया। गाड़ी में चालक सहित तीन लोग बैठे थे। आरोपी उसे झुंझुनूं ले गया और बस स्टैंड पानी पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी उसे दिल्ली ले गया। 13 अप्रैल को आरोपी ने दिल्ली के होटल में उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। वहां से आरोपी उसे मुंबई ले गया, जहां पर एक अन्य युवक भी मिला। इधर दूधवाखारा पुलिस मुंबई पहुंच गई और उसे मुक्त करवाया। पुलिस के अनुसार विवाहिता के घर से लापता होने को लेकर दूधवाखारा थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी।