पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • नहाते समय बनाई क्लिप सार्वजनिक करने की धमकी देकर किया देहशोषण

नहाते समय बनाई क्लिप सार्वजनिक करने की धमकी देकर किया देहशोषण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतनगढ़ की एक 25 वर्षीय विवाहिता की पीहर चूरू में नहाते हुए की वीडियो क्लिपिंग बनाकर उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर देह शोषण करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार रतनगढ़ की विवाहिता ने रिपोर्ट दी कि उसका पीहर चूरू है। वह करीब तीन साल पहले पीहर गई हुई थी। तब एक दिन घर में नहा रही थी। उसी दौरान पड़ोसी समीर आया और छुपकर नहाते हुए की वीडियो क्लिपिंग बना ली। उसके बाद आरोपी ने क्लिपिंग सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान भी उसने कमरे में छुपाकर लगाए कैमरे से रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद आरोपी सारी वीडियो क्लिप सार्वजनिक करने का डर दिखाकर उसका देहशोषण करने लगा। इस दौरान आरोपी के परिवार की महिलाओं सहित सात लोग निवासी चूरू ने उसका साथ दिया और प्रतिमाह उससे पांच हजार रुपए वसूल करते रहे। 20 मार्च की देर रात आरोपी ने डरा धमकाकर फिर से दुष्कर्म किया और अालमारी में रखे तीन लाख रुपए नकद व गहने ले गया।

खबरें और भी हैं...