विधायक न्यांगली ने दी एमए की परीक्षा
चूरू | राजस्थान विधानसभा में पिस्टल के साथ देखे गए सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली इन दिनों राजकीय लोहिया कॉलेज में लोक प्रशासन विषय में एमए प्रीवियस की परीक्षा दे रहे है। कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. कमल कोठारी ने बताया कि विधायक न्यांगली ने मंगलवार को लोक प्रशासन विषय के तीसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा दी। परीक्षा दोपहर 3 से 6 बजे तक हुई।