पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • आधा दर्जन से ज्यादा मंत्री और विधायक शामिल होंगे

आधा दर्जन से ज्यादा मंत्री और विधायक शामिल होंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र राठौड़ के जन्मदिन पर 21 अप्रैल को होने वाली भाजपा की संकल्प सभा में मंत्रियों के अलावा विधायकों का जमावड़ा होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वासुदेव चावला ने बताया कि मंत्री राठौड़ के जन्मदिन पर होने वाली संकल्प सभा में केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी, कृषि मंत्री प्रभुदयाल, देवस्थान विभाग मंत्री राजकुमार रिणवा, पूर्व प्रदेश महामंत्री सतीश पूनिया, जयपुर मेयर अशोक लाहौटी, हज कमेटी के चेयरमैन आमीन पठान, अंतरराष्ट्रीय जल विवाद निराकरण समिति के अध्यक्ष रोहिताश शर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी, यूथ कोर के चेयरमैन भूपेंद्र सैनी, बाड़ी के पूर्व विधायक जसवंत गुर्जर, सुजानगढ़ विधायक खेमाराम मेघवाल, यूआईटी जोधपुर के चेयरमैन महेंद्रसिंह राठौड़, संगठन प्रभारी ओपी महेंद्रा आदि भाग लेंगे।

रात को नुक्कड़ सभा : स्थानीय वार्ड 4 में मनसा पूर्ण बालाजीधाम के पास भाजपा की नुक्कड़ सभा हुई, जिसमें 21 अप्रैल को होने वाली संकल्प सभा में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर आह्वान किया गया। सभा को सभापति विजय शर्मा, उप सभापति अनवर थीम, रावतराम गढ़वाल, पार्षद सीताराम लुगरिया, सज्जनसिंह, सांवरमल सैनी, पूर्व पार्षद भंवरू खां ने संबोधित किया। अध्यक्षता रिद्धाराम मेघवाल ने की। वार्ड 11, 14, 19, 26, 34 व 37 आयोजन किया गया। भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष विमल भटनागर ने बताया कि सभापति विजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष धनराज सैनी आदि ने संबोधित किया। इधर, भाजपा ओबीसी माेर्चा की बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश प्रजापत ने भीड़ जुटाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। महिला मोर्चा ने संकल्प सभा को लेकर शेखावत कॉलोनी में जिला मंत्री रेखा राजोतिया के नेतृत्व में घर-घर जाकर पीले चावल बांटे।

मंत्री राठौड़ के जन्मदिवस समारोह के लिए गांवों में जनसंपर्क किया, चूरू में होगा मुख्य कार्यक्रम

मंत्री रिणवा के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ता जाएंगे चूरू

रतनगढ़. नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का स्वागत करते जिलाध्यक्ष चोटिया।

रतनगढ़ . भाजपा नगर युवा मोर्चा की बैठक मंगलवार को पोद्दार गेस्ट हाऊस में जिलाध्यक्ष अभिषेक चोटिया की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान चोटिया ने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ता 21 अप्रैल को संकल्प दिवस में चूरू पहुंचे। नगर अध्यक्ष गोपाल पारीक ने कहा कि मोर्चा कार्यकर्ता देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवा के नेतृत्व में चूरू पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। जिला महामंत्री अशोक सैनी ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर पार्षद प्रदीप सैनी को मोर्चे का जिला उपाध्यक्ष व दिनेश रांकावत को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। बैठक में दीपक डीडवानिया, आनंद पंवार, अरुण रामगढ़िया, ओमप्रकाश सैनी, मोहम्मद सलीम गौरी, निशांत शर्मा, रामावतार नौहाल, मोतीलाल खटीक, प्रशांत भाटी, अजय नायक, रवि ताम्रायत, बालकृष्ण पोद्दार, मुखराम पारीक, नरेंद्र पंवार, पींटू खटीक, यश सारस्वत, मोटाराम खटीक, सुनील कम्मा, किशोर सारस्वत, ओमप्रकाश, बबूल सोनी, कैलाश पारीक, नरेंद्रकुमार प्रजापत, सुशील शर्मा, उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...