किसानों ने बीमा क्लेम का आश्वासन मिलने पर 84वें दिन उठा लिया धरना
चूरू | अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी का 84 दिन से चलने वाला धरना मंगलवार को उठा लिया गया। जिला कमेटी के उपाध्यक्ष इंद्राजसिंह ने बताया कि सोमवार को कलेक्टर की अध्यक्षता में बीमा कंपनी, बैंकों के प्रतिनिधि व कृृषि उपनिदेशक व किसान सभा के प्रतिनिधियों के बीच हुई बातचीत में करीब 14 करोड़ 88 लाख रुपए किसानों के खाते में डाल दिए गए हैं। शेष 8 करोड़ का क्लेम जल्द देने का आश्वासन दिया गया। जिला मंत्री उमरावसिंह ने बताया कि पूरे जिले का 2016 का खरीफ की फसल का करीब 100 करोड़ बीमा क्लेम बनता है, जिसमें से करीब 66.33 करोड़ रुपए खातों में डाल दिया गया है। इस मौके पर दीपाराम, शुभकरण भामू, मामराज कस्वा, खिराज कस्वा, महेंद्र, भागीरथ, राधेश्याम, रामनिवास, कुमारा, रामकरण तेतरवाल, गजेंद्रसिंह व विक्रमसिंह आिद उपस्थित थे।
सुजानगढ़-सरदारशहर में हो सरसो-चना की खरीद : किसानों ने कलेक्टर के माध्यम से सहकारिता मंत्री को ज्ञापन देकर सरदारशहर-सुजानगढ़ में सरसो-चना की तुरंत खरीद शुरू करने की मांग की है।