पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हैड काउंट सर्वे का भौतिक सत्यापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू | मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत सरदारशहर तहसील के गांव बरजांगसर में हैड काउंट सर्वे का भौतिक सत्यापन आरसीएचओ डॉ. सुनील जांदू ने किया। डॉ. जांदू ने घर-घर सर्वे करने एवं टीकाकरण सामग्री उपलब्धता करने की हिदायत दी। उन्होंने इंद्रधनुष कार्यक्रम में टीकों से वंचित शिशुओं व गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने के लिए अभियान चलाने के लिए कहा। खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील मीणा, खंड कार्यक्रम प्रबंधक पवन कुमार, स्वास्थ्य निरीक्षक मुबारक खां, नत्थूराम स्वामी भी थे।

खबरें और भी हैं...