पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पाठ्यक्रम चयन की जानकारी दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजलदेसर | राजकीय बॉयज सीनियर स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों के कैरियर निर्माण को लेकर कैरियर काउंसलिंग हुई। प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद प्रजापत की अध्यक्षता में हुई संगोष्ठी में कक्षा 10 व 12 उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को सही पाठयक्रम चयन कर कैरियर निर्माण की जानकारी दी गई। सक्सेस पाईंट चूरू के देवेंद्र जोशी ने विद्यार्थियों को रूचि के अनुसार पाठयक्रम का चयन करने की सलाह दी। इस मौके पर पंकज कुमार, प्रवीण कुमार, मनोज कुमार, रामकुमार, बीरबलनाथ, सुनील कस्वा, रोहित प्रजापत आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान हुई प्रतिभा खोज परीक्षा में मुस्कान बानो प्रथम, योगेश सुथार द्वितीय व ओमप्रकाश प्रजापत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

खबरें और भी हैं...