पुस्तक संजोग का लोकार्पण 22 को
चूरू | पुरस्कृत शिक्षक फोरम चूरू जिला इकाई की तरफ से 22 अप्रैल को दोपहर तीन बजे होने वाले कार्यक्रम में राजस्थानी कहानियां की पुस्तक संजोग का लोकार्पण किया जाएगा। फोरम के जिलाध्यक्ष सूर्यप्रकाश त्रिवेदी ने बताया कि पुरस्कृत शिक्षक ओमप्रकाश तंवर की पुस्तक के विमोचन समारोह की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश महासचिव रामेश्वरप्रसाद शर्मा करेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि राज्य केश कला बोर्ड के अध्यक्ष मोहन मारवाल और विशिष्ट अतिथि राजस्थानी भाषा परामर्श मंडल, केंद्रीय साहित्य अकादमी, नई दिल्ली के सदस्य प्रो. भंवरसिंह सामौर, शिक्षा उप निदेशक डॉ. महेंद्रकुमार चौधरी होंगे।