पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • खेल अकादमियों की चयन स्पर्धा 1 से 15 तक, 24 तक करें आवेदन

खेल अकादमियों की चयन स्पर्धा 1 से 15 तक, 24 तक करें आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद द्वारा खेल अकादमियों की चयन स्पर्धा 01 से 15 मई 2018 तक सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगी। जिला खेल अधिकारी ईश्वर सिंह लांबा ने बताया की वॉलीबॉल के बालक एवं बालिका वर्ग में 1 से 2 मई, तीरंदाजी 2 से 3 मई, साइक्लिंग बालक एवं हैंडबॉल बालिका वर्ग में 3 से 4 मई, हॉकी बालक एवं बालिका वर्ग में 4 से 5 मई, एथलेटिक्स बालक एवं बालिका एवं कुश्ती बालक वर्ग में 05 से 06 मई, बास्केटबॉल के बालिका, बालक एवं सीनियर वर्ग 12 से 13 मई, कबड्डी के बालक वर्ग में 13 से 14 मई एवं फुटबॉल के बालक एवं बालिका वर्ग में 14 से 15 मई तक जयपुर में होंगे। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद द्वारा संचालित खेल अकादमियों में विद्यमान प्रशिक्षणरत खिलाड़ियों के लिए अधिकतम आयु सीमा उनके परिणाम के आधार पर 19 वर्ष होगी तथा बास्केटबाल सीनियर वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष होगी। सीनियर बालक बास्केटबॉल अकादमी जयपुर में प्रवेश नेशनल मेडलिस्ट खिलाड़ियों के लिये ही रखा जाएगा। राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में तीन साल से लगातार पदक प्राप्त खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी एवं खिलाड़ी राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।

चयन पात्रता के लिए आयु दिनांक 01.07.2018 को बालक वर्ग में न्यूनतम 13 वर्ष तथा अधिकतम 16 वर्ष तथा बालिका वर्ग में न्यूनतम 13 वर्ष तथा अधिकतम 17 वर्ष तथा बास्केटबॉल में सीनियर वर्ग न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 20 वर्ष के मध्य होना आवश्यक है। खिलाड़ियों का चयन उनकी खेल योग्यता, खेल की प्रवीणता तथा टेस्ट में प्राप्तांक के आधार पर किया जाएगा। उक्त चयन स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को यात्रा, आवास एवं भोजन का खर्च स्वयं को अपने स्तर पर खर्च करना होगा। अंतिम रूप से चयनित खिलाड़ियों को आवास, भोजन, शिक्षा एवं सीमित चिकित्सा व्यय आदि की सुविधा नियमानुसार उपलब्ध करवाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...