चूरू में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोषियों को सजा के लिए धरना दिया, बीदासर में कैंडल मार्च निकाला
जम्मू कश्मीर के कठुआ एवं उत्तरप्रदेश के उन्नाव में मासूम बालिकाओं के साथ हुए दुष्कर्म में पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।
महिला कांग्रेस की निर्मला सिंघल के नेतृत्व में निकाले गए जुलूस में महिलाओं ने तख्तियां ले रखी थी तथा ऐसी घटनाओं को मानवता के लिए शर्मसार करने वाली बताया। ज्ञापन में महिला कांग्रेस ने ऐसी घटनाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई व पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है। महिला कांग्रेस ने कलेक्टर के जरिये मुख्यमंत्री व राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। सरोज सैनी, लक्ष्मी सैनी, कृष्णा, शबनम, नसरीन, परमेश्वरी देवी, संतोष, गुड्डी, गुलाब, बनोद, लाजवंती, हाजरा, विकास बुडानिया, शेर खां, रफीक खान, विनोद कुमार, युसुफ खान व ओमप्रकाश वर्मा आिद मौजूद थे।
चूरू . दोषियों को सजा दिलाने को लेकर कलेक्ट्रेट के आगे प्रदर्शन करतीं महिला कांग्रेस पदाधिकारी।
मासूम बेटियों से दुष्कर्म करने वालों को फांसी हो
रतनगढ़. उन्नाव व कठुआ में हुई दुष्कर्म की घटना में लिप्त लोगों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करते हुए एक किमी लंबा कैंडल मार्च निकाला। रेलवे स्टेशन से शुरू हुआ कैंडल मार्च अशोक स्तंभ आकर संपन्न हुआ। कैंडल मार्च में सर्व समाज के लोग शामिल हुए तथा अशोक स्तंभ पर मृतक बालिका आसिफा को श्रद्घांजलि दी गई।
तारानगर में युवा बोले-कड़ी से कड़ी सजा दे सरकार
तारानगर. देश में विभिन्न स्थानों पर मासूम बच्चियों के साथ हुई दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में सोमवार रात को युवाओं की ओर से कैंडल मार्च निकाल कर विरोध जताया गया। गांधी पार्क से शुरू हुआ मार्च मुख्य मार्गों से होते हुए आंबेडकर सर्किल पहुंचा। इस दौरान युवाओं ने नारेबाजी कर दुष्कर्म के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।
बीदासर. जम्मू कश्मीर सहित अन्य राज्यों में हुई दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। गांधी चौक से शुरू हुआ कैंडल मार्च मुख्य मार्गों से होते हुए बेरी चौक पहुंचा।