प्रवेशोत्सव अभियान को सफल बनाने का आह्वान, समझाई कार्य योजना
रतनगढ़ | प्रवेशोत्सव व नामांकन अभियान की पूर्व तैयारी के लिए ब्लॉक के संस्था प्रधानों की बैठक मंगलवार को राजकीय बाजोरिया माध्यमिक स्कूल में हुई। इस दौरान जिला शिक्षाधिकारी पितराम काला ने कहा कि संस्था प्रधान की सजगता व सक्रियता से स्कूल का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित होता है। उन्होंने अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का आह्वान भी किया। प्रधानाचार्य कुलदीप व्यास के गीत चालो ले चालो टाबरिया ने सरकारी स्कूल...से बैठक का आगाज किया। अतिरिक्त जिला शिक्षाधिकारी महेंद्रसिंह परिहार ने अभियान की चरणबद्ध जानकारी देते हुए कहा कि प्रथम चरण 26 अप्रैल से नौ मई तक चलेगा। रमसा चूरू के एडीपीसी गोविंदसिंह राठौड़ ने स्कूल की समस्त जानकारी शाला दर्पण पर अनिवार्य रूप से समय पर दर्ज करने व विभागीय निर्देशों की पालना के लिए उपयोगी जानकारी दी। नोडल प्रधानाचार्य मोहम्मद अनवर कुरैशी ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया।