पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • भारत बंद के दौरान किए गए मुकदमे वापस लेने की मांग का ज्ञापन सौंपा

भारत बंद के दौरान किए गए मुकदमे वापस लेने की मांग का ज्ञापन सौंपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विभिन्न संगठनों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान किए गए मुकदमे वापस लेने की मांग की है। एसएफआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकृष्ण छींपा ने बताया कि ज्ञापन देने वालों में एसएफआई, दलित शोषण मुक्ति मंच, अनुसूचित जाति, जनजाति मोर्चा व किसान सभा के पदाधिकारी शामिल थे। ज्ञापन में बताया कि राज्य सरकार टार्गेट कर मुकदमे दर्ज कर दी है और गिरफ्तारियां की जा रही है। ज्ञापन में दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की गई। इस मौके पर बलवीर भारती, हनुमान बरोड़, गोपीचंद मेघवाल, अनिल चिराणिया, जीवणराम मेघवाल व भैरूंलाल मूंड आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...