बाल विवाह : रोकथाम नियंत्रण कक्ष
चूरू | जिले में 18 अप्रैल (अक्षया तृतीया) एवं 29 अप्रैल (पीपल पूर्णिमा) के अबूझ मुहूर्त पर होने वाले बाल विवाहों को रोकने एवं आमजन में जागरूकता पैदा करने के लिए तहसील कार्यालय चूरू में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उपखंड मजिस्ट्रेट श्वेता कोचर द्वारा जारी आदेशानुसार कंट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 01562-250905 है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति बाल विवाह होने की सूचना दे सकते हैं।