पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • आज से शुरू होगी आयुष्मान भारत योजना, 5 लाख का उपचार फ्री में

आज से शुरू होगी आयुष्मान भारत योजना, 5 लाख का उपचार फ्री में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू | आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के 10 करोड़ गरीब परिवारों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने की शुरूआत 14 अप्रेल से की जाएगी। प्रधानमंत्री बीजापुर छत्तीसगढ़ से योजना की शुरूआत करेंगे। एसीएमएचओ डाॅ. सुनील जांदू ने बताया कि योजना में चिन्हित परिवारों को चयनित अस्पतालों में 5 लाख तक के उपचार की निशुल्क व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही देश में 1.5 करोड़ आरोग्य केंद्र खोले जाएंगे। इन केंद्रों में योग के प्रशिक्षण के साथ-साथ युनानी, आयुर्वेद व सिद्ध से जुड़ी दवाइयां उपलब्ध रहेगी। राजस्थान प्रदेश व जिले में पूर्व से ही भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना चल रही है, जिसमें 30,000 से 3 लाख का उपचार निशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...