पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • मदरसा तौकीर हसन चिश्ती का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह व जलसे का समापन

मदरसा तौकीर हसन चिश्ती का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह व जलसे का समापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला मुख्यालय स्थित सैनिक बस्ती मदरसा तौकीर हसन चिश्ती के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह जलसा व गरीब नवाज कॉन्फ्रेंस का समापन हुआ। यूपी के किछौछा शरीफ से आए मौलाना सैय्यद तल्हा अशरफ जिलानी ने कहा कि हमें दुनियावी तालीम के साथ अपनी दीनी तालीम को भी हासिल करना चाहिए। उन्होंने कहा आधुनिक दौर की चमक-धमक में भटकेे हुए नौजवानों को सही रास्ता दिखाए। मौलाना मुफ्ती मोहम्मद अयूब ने भी तालीम आदि के बारे में बताया। वक्ता हरियाणा शेरे मेवात से आए मुफ्ती इसहाक साहब व नात खाने रसूल मौलाना जनाब शरीफ पाली साहब ने पढ़ा। इस वर्ष मदरसा से 6 आलिम फाजिल, हाफिज 13 व 9 कारी की दस्तारबंदी की गई। कार्यक्रम में बड़े स्तर पर कौम के सहयोग से मदरसा चलाने वाले बुजुर्ग सदर सादुले खां का भी साफा बांधकर दस्तारबंदी की गई। आयोजन में मौलाना अब्बास अली, मौलाना अंसार, मौलाना शहाबुद्दीन, सूफी अब्दुल सलाम ने भी विचार रखे। इस दौरान सैय्यद अली शाह, शरीफ खान मोयल, मुख्तयार खान दिलवारखानी, गुलाब नबी खान पटवारी, इलियास खान चायल, जमील चौहान, मोहसीन खान आदि उपस्थित थे।

हजरत मीरूशाह का उर्स आज

चूरू. वार्ड 44 स्थित हजरत मीरूशाह की दरगाह का उर्स शनिवार को होगा। पीर अल्लादीन शाह ने बताया कि 14 अप्रैल को सुबह 8 बजे तकरीर ओलमा ए किराम व 10.30 बजे फातिहा व गुलपोशी सहित अन्य कार्यक्रम होंगे।

चूरू. कार्यक्रम को संबोधित करते मौलाना सैय्यद जिलानी।

भास्कर संवाददाता | चूरू

खबरें और भी हैं...