सैन महाराज की जयंती पर प्रतिभाओं का सम्मान
चूरू. सैन जयंती पर शोभायात्रा में शामिल समाज के लोग
भास्कर न्यूज | संवाददाता चूरू
सैन जयंती पर शुक्रवार को सैन महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। भाईजी चौक स्थित सैन मंदिर से रवाना हुई समाज के छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इससे पहले मंदिर में मेहंदी व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उमेशचंद्र चौहान, शिवभगवान भाटी, राजेंद्र रक्षक ने सहयोगी भूमिका निभाई। कार्यक्रम में सरकारी सेवा से रिटायर हुए लोगों व प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सैन समाज के अध्यक्ष प्रकाशचंद्र वर्मा ने की। समिति के जगदीश प्रसाद जाड़ीवाल, रामरतन, विमल पंवार, कपिल भाटी, दिनेश गहलोत, सुरेश रक्षक, शीशराम हर्षवाल, ओमप्रकाश अजाड़ीवाल, ने भाग लिया।
रतनगढ़ | सैन समाज सेवा समिति व सैलून संघ के सहयोग से शुक्रवार को सैन महाराज जयंती महोत्सव पर समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सैन समाज उत्थान समिति प्रदेशाध्यक्ष हरिप्रसाद हर्षवाल के मुख्य आतिथ्य में हुए कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि चंद्रप्रकाश जालवाल व मोहनलाल गहलोत थे। अध्यक्षता सत्यनारायण हर्षवाल ने की। मंत्री ओमप्रकाश चौहान ने वार्षिक गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान कक्षा 10 व 12 में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी व राज्य व राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में उपलब्धि अर्जित करने वाली 21 प्रतिभाओं को माणकदेवी-रिद्धकरण चौहान व मोहनलाल-शंकरलाल गहलोत के सौजन्य से सम्मानित किया गया। इस मौके पर विजयकुमार भाटी, गोविंदप्रसाद गहलोत, केशरदेव भाटी, रूकमानंद चौहान, शंकरलाल गहलोत, बृजेश गहलोत,
राजलदेसर | सैन समाज की ओर से सैन महाराज की शोभायात्रा मुख्य मार्गों से होकर निकाली गई। यात्रा में देवी-देवताओं की संजीव झांकियां भी सजाई गई। इससे पूर्व सुंदरकांड पाठ किया गया।
रतनगढ़. सैन जयंती समारोह में सम्मानित समाज की प्रतिभाएं।
राजल. सैन जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा।