पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • अंबेडकर जयंती समारोह शुरू, 85 यूनिट रक्तदान किया

अंबेडकर जयंती समारोह शुरू, 85 यूनिट रक्तदान किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह का आगाज शुक्रवार को रक्तदान शिविर से हुआ। राजकीय डीबी अस्पताल में लगे रक्तदान शिविर में लोगों ने रक्तदान किया। 85 यूनिट रक्तदान किया गया। इस दौरान समाज के दानदाताओं व युवाओं को सम्मान दिया। कार्यक्रम में सीताराम लुगरिया, डॉ. वासुदेव चावला, बजरंगलाल मीणा, नंदलाल बौद्ध, सुरेश कल्ला, सांवरमल बरोड़, अंतरसिंह, सुनील झारिया, डॉ. भागीरथ आदि लोग शामिल थे। बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती का मुख्य समारोह शनिवार को हाेगा। समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने अंबेडकर जयंती आयोजन समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि 14 अप्रैल को सुबह आठ बजे से बाबा साहेब की शोभायात्रा गढ़ चौराहे से लेकर धर्मस्तूप होते हुए 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचेंगी। यहां बाबा साहेब की मूर्ति स्थल पर विधायक कोष से किए गए मूर्ति के सौंदर्यकरण कार्य का उद्घाटन होगा। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र राठौड़ इसका उद्घाटन करेंगे। साथ ही डॉ. आंबेडकर सर्किल का भी लोकार्पण होगा। बैठक में कलेक्टर ललित कुमार गुप्ता, एसपी राहुल बारहट, एडीएम राकेश कुमार, एएसपी अनिलसिंह व सीआई राजेश सर्वटा सहित आयोजन समिति के सीताराम लुगरिया, सुरेश कल्ला, बजरंगलाल मीणा मौजूद थे।

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी
चूरू. डीबी अस्पताल में आंबेडकर जयंती के अवसर पर रक्तदान करते।

राजलदेसर. गांव बीनादेसर में अंबेडकर जयंती की पूर्व संख्या पर अंबेडकर के विचारों का आदान-प्रचार कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर सरदारशहर विधायक पं. भंवरलाल शर्मा ने कहा कि अंबेडकर के विचारों को जीवन में उतारेंं। उन्होंने समाज के बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए 11 हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान की। इस मौके पर आपणी योजना एक्सईएन सुगनचंद मंडार, बीईईओ रतनगढ़ पुष्पलता मंडार, राजस्थान ब्राह्मण महासभा पूनमचंद पारीक, खिराजाराम, एडवोकेट भंवरलाल सांसी, देवीलाल आदि उपस्थित थे।

कांग्रेस मनाएगी अंबेडकर जयंती

चूरू. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से पखा रोड स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर की जंयती मनाई जाएगी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया के सानिध्य में कार्यक्रम होगा। उक्त जानकारी ब्लॉक अध्यक्ष अबरार खान दी।

रतनगढ़. राजकीय जालान कॉलेज में डाॅ. इस मौके पर डाॅ. एपी गुप्ता ने कहा कि अंबेडकर का व्यक्तित्व व कृतित्व विश्व विख्यात हैं। प्रो. कल्याणसिंह चारण, प्राचार्या परमेश्वरी ढ़ाका, डा. केसी जोशी, प्रो. मुकेश कुमार मीणा, प्रो. मीनू, प्रो. आरके जिनरा, डा. धर्मवीर कटेवा, लेखाधिकारी पूर्णमल ने भी संबोधित किया।

दलित मोहल्ले में अंबेडकर भवन बनाने की मांग

सरदारशहर. कांग्रेसी पार्षदों ने शुक्रवार को एसडीएम मूलचंद लूणिया को ज्ञापन देकर 47 लाख रुपए की लागत से बनाए जाने वाले अंबेडकर भवन को दलित मोहल्ले में बनाए जाने की मांग की है। नगरपालिका प्रतिपक्ष नेता राजकरण चौधरी के नेतृत्व में ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में मदनसिंह निर्माण, रिजवाल सैयद, पार्षद मुकतार अहमद, मंगलचंद रैगर, हरिओम आदि शामिल थे।

आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर स्काई लैंप उड़ाई

चूरू. बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर शुक्रवार देर शाम को कलेक्ट्रेट के आगे स्थित आंबेडकर की मूर्ति के आगे कार्यक्रम हुआ। एडीएम राकेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाद में आतिशबाजी की गई व स्काई लैंप उड़ाकर शांति का संदेश दिया। इस दौरान सीताराम लुगरिया, सांवरमल गहनोलिया, बजरंग मीणा, सुरेश कल्ला, डॉ. गोगाराम, सागरमल बजाड़, प्रताप कांटीवाल, उपस्थित थे। संचालन किशन गहनोलिया ने किया।

खबरें और भी हैं...