पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • कलेक्टर एसपी से बोले रोडवेज कर्मचारी हमारी सुरक्षा करो

कलेक्टर-एसपी से बोले रोडवेज कर्मचारी-हमारी सुरक्षा करो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू | 24 घंटे पहले सैनिक विश्राम गृह सर्किल के पास रोडवेज कंडक्टर के साथ मारपीट करने के मामले को लेकर डिपोे के कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने शुक्रवार को कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन दिया। उन्होंने प्रशासन के मुखिया से कहा कि वे भी रोडवेज निगम के कर्मचारी है। यूनियन के संयोजक ने बताया कि 24 दिसंबर 2016 को धर्मस्तूप के पास महिला कंडक्टर चंद्रकला के साथ मारपीट हुई। 17 अगस्त 2017 को डिपो कंडक्टर मुकेश के साथ व 5 नवंबर 2017 को कंडक्टर वीरेंद्रसिंह शेखावत व ड्राइवर रामनिवास सोलंकी के साथ धर्मस्तूप पर मारपीट हुई। गत 12 अप्रैल 2018 को कंडक्टर श्यामसुंदर को पीट दिया। ज्ञापन देने वालों में हेमसिंह, तालिब हुसैन, रामकुमार रूहिल, सुरेंद्रसिंह, ओमप्रकाश पूनिया, चंद्रकला, रमेश पूनिया, जगनाथसिंह व रतनसिंह आदि शामिल थे। कलेक्टर ललित कुमार गुप्ता को ज्ञापन देने के बाद रोडवेज कर्मचारी एसपी राहुल बारहट से मिले, जिन्होंने जानकारी लेकर कार्यवाही का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...