कच्ची बस्ती में साक्षरता शिविर लगाया
चूरू | राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के एक्शन प्लान 2018-19 के तहत चूरू जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार कच्ची बस्ती में विधिक साक्षरता लगाकर वहां रहने वालों को कानूनी अधिकार की जानकारी दी गई। रिटेनर अधिवक्ता योगेश शर्मा ने कच्ची बस्ती में रहने वाले लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। पीएलवी विजयलक्ष्मी ने पीड़ित प्रतिकर व पालनहार योजना की जानकारी दी। लोगों को योजनाओं से जुड़ी सामग्री का वितरण भी किया गया।