कांग्रेस ने भाजपा के उपवास को बताया नोटंकी
चूरू | लोहिया कॉलेज के पास शुक्रवार जिला कांग्रेस अग्रिम संगठन की बैठक हुई। बैठक में गुरुवार को कलेक्ट्रेट के आगे भाजपा के पदाधिकारियों की ओर से संसद नहीं चलने को लेकर किए गए उपवास को नाटक बताया। कांग्रेस नेता रियाजत अली खान तथा संगठन के विधानसभा कॉर्डिनेटर जमील चौहान ने अपने विचार रखे। हेमंत सिहाग, विकास मील, रफीक चौहान, राकेश सिंगोदिया, रामकुमार मेघवाल, राकेश शर्मा, अहमद अली खान आदि उपस्थित थे।